कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी

0
162

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी संगठन की मजबूती के लिए कुछ नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए ब्लॉक प्रमुखों का चयन करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 47 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले 100 और 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूचियां जारी की जा चुकी है।
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तीसरी लिस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।
कांग्रेस संगठन में फेरबदल
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बीते 7 दिन में कांग्रेस पार्टी ने कुल 235 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जयपुर में जौहरी बाजार ब्लॉक में गजनफर अली और कोटपूतली में कन्हैयालाल सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here